उदयपुर –पाटलिपुत्र हमसफ़र एक्सप्रेस का शुभारंभ कल

( 16609 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Oct, 18 05:10

उदयपुर –पाटलिपुत्र  हमसफ़र एक्सप्रेस का शुभारंभ कल रेल यात्रिओं की सुविधा की वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध भारतीय रेलवे द्वारा कल दिनांक 05.10.18 को उदयपुर सिटी स्टेशन पर सांय 04.00 बजे उदयपुर –पाटलिपुत्र हमसफ़र ट्रेन का शुभारम्भ माननीय सांसद श्री अर्जुन लाल मीणा द्वारा माननीय सांसद चित्तोड़गढ़ श्री सी पी जोशी, माननीय विधायक (उदयपुर ग्रामीण) श्री फूल सिंह मीणा तथा महापौर नगर निगम उदयपुर श्री चन्द्र सिंह कोठारी की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा|
उदयपुर –पाटलिपुत्र - उदयपुर हमसफर रेलसेवा का संचालन
उदयपुर –पाटलिपुत्र नई ट्रेन उदयपुर को मिलने वाली यह तीसरी हमसफ़र ट्रेन है इससे पूर्व उदयपुर –मैसूरू व उदयपुर –दिल्ली सराय रोहिल्ला हमसफ़र ट्रेन उदयपुर को प्राप्त हो चूकी है | कल दिनांक 05.10.18 को उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा गाड़ी संख्या 09669 , उदयपुर – पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस उदयपुर स्टेशन से 16.00 बजे रवाना होकर दिनांक 7.10.18 को 3.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा के ठहराव - मावली जंक्शन, चंदेरिया, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अचनेरा, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा तथा दानापुर स्टेशन होंगे |
इस रेलसेवा का नियमित संचालन उदयपुर से दिनांक 10.10.18 (प्रत्येक बुधवार) तथा पाटलिपुत्र से दिनांक 12.10.18 (प्रत्येक शुक्रवार) किया जायेगा। गाड़ी संख्या 19669/19670 उदयपुर – पाटलिपुत्र - उदयपुर हमसफ़र एक्सप्रेस के ठहराव मार्ग के स्टेशन – मावली जंक्शन, चंदेरिया, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अचनेरा, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा तथा दानापुर पर होगा | गाड़ी संख्या 19669 उदयपुर – पाटलिपुत्र हमसफ़र एक्सप्रेस उदयपुर से प्रत्येक बुधवार को 12:20 बजे प्रस्थान करेगी और उपरोक्त स्टेशनों पर ठहराव करते हुए गुरुवार 21:15 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19670 पाटलिपुत्र - उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को 00:10 बजे पाटलिपुत्र से प्रस्थान कर उपरोक्त स्टेशनों पर ठहराव करते हुए शनिवार 08:20 बजे उदयपुर स्टेशन पहुंचेगी| इस गाड़ी में 16 थर्ड ए सी व २ पॉवर कार सहित कुल 19 डिब्बे होंगे|

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.