सफेद चने के जानिए कुछ बेहतरीन लाभ

( 11838 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Sep, 18 09:09

सफेद चने के जानिए कुछ बेहतरीन लाभ जब भी घर में कोई मेहमान आता है तो अक्सर लोग सफेद चने अवश्य बनाते हैं या फिर कभी−कभी जब कभी चटपटी और मजेदार सब्जी खाने का मन करता है तो छोले अर्थात् सफेद चने की याद आ ही जाती है। स्वाद से भरपूर यह सफेद चने वास्तव में सेहत का खजाना होते हैं। तो चलिए जानते हैं सफेद चने से सेहत को मिलने वाले कुछ बेहतरीन लाभों के बारे में−

पोषक तत्वों की भरमार

सफेद चने में पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपको कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, फोलेट, आयरन, फास्फोरस, कॉपर व मैग्नीज आदि मिलता है। वहीं इसमें कैलोरी काउंट काफी कम होता है। करीबन 28 ग्राम सफेद चने से मात्र 46 कैलोरी मिलती है। ऐसे में इसे डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

भूख पर नियंत्रण

ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें भूख बहुत ज्यादा लगती है। भोजन करने के बाद भी उन्हें थोड़ी−थोड़ी देर में क्रेविंग होती है। ऐसे लोगों को सफेद चनों को अपनी डाइट का हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए। दरअसल, सफेद चने में मौजूद प्रोटीन व फाइबर भूख पर नियंत्रण करने का काम करते हैं। जब आप प्रोटीन व फाइबर इनटेक करते हैं तो इसे शरीर में पचने में समय लगता है। जिसके कारण आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास होता है और आप अतिरिक्त कैलोरी के सेवन से बच जाते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.