‘बुर्का पर रोक’ के पक्ष में जनमत संग्रह

( 4596 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Sep, 18 08:09

‘बुर्का पर रोक’ के पक्ष में जनमत संग्रह जेनेवा। स्विट्ज़रलैंड में सेंट गालेन के मतदाताओं ने रविवार को एक जनमत संग्रह में सावर्जनिक स्थानों पर चेहरा ढकने पर रोक लगाने का समर्थन किया। यह दूसरा प्रांत है जहां ‘बुर्के पर रोक’ लगेगी। आधिकारिक परिणामों के मुताबिक, उत्तरपूर्वी सेंट गालेन प्रांत में 36 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें से 67 फीसदी मतदाताओं ने ‘बुर्का पर पूरी तरह से प्रतिबंध’ के पक्ष में वोट दिया।
इससे दो साल पहले दक्षिण तिचीनो ने भी बुर्का और अन्य मुस्लिम नकाबों को प्रतिबंधित करने के लिए कानून लाया था और सेंट गालेन भी उसी के नक्शे-कदम पर चलेगा। गौरतलब है कि ज़्यूरिख़, सोलोथर्न, ग्लेरुस जैसे तीन प्रांतों ने हाल के वर्षों में इस तरह के प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.