ममता के खिलाफ बोलने वाले अधीर रंजन की कांग्रेस ने की छुट्टी

( 7693 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Sep, 18 12:09

ममता के खिलाफ बोलने वाले अधीर रंजन की कांग्रेस ने की छुट्टी कांग्रेस ने पूर्व सांसद सोमेंद्र नाथ मित्रा को अपनी पश्चिम बंगाल इकाई का अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मित्रा और चौधरी की नियुक्त के साथ चार कार्यकारी अध्यक्षों और समन्वय समिति एवं घोषणापत्र समिति के अध्यक्षों एवं संयोजकों की भी नियुक्ति की है।

सोमेन मित्रा के नाम से मशहूर सोमेंद्र नाथ मित्रा को चौधरी के साथ प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई है। अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे सांसद चौधरी को चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंप दी गई।

मित्रा पहले भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। 15वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके मित्रा ने 2008 में कांग्रेस छोड़कर ‘प्रगतिशील इंदिरा कांग्रेस’ नाम से अपनी पार्टी बना ली थी। फिर 2009 में उन्होंने अपनी पार्टी का तृणमूल कांग्रेस में विलय करा दिया। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में वापस आ गए। शंकर मालकर, नेपाल महतो, अबू हासिम खान चौधरी और दीपा दास मुंशी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.