सेंसेक्स में 169 अंक की गिरावट

( 2589 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Sep, 18 07:09

सेंसेक्स में 169 अंक की गिरावट बंबई शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 169 अंक और टूटकर करीब दो महीने के निचले स्तर 37,121.22 अंक पर आ गया। निवेशकों ने सतर्कता का रुख बरता और सकारात्मक नियंतण्र संकेतों तथा रपए में आए सुधार को नजरअंदाज किया।रपए के रिकार्ड निचले स्तर से उबरने के बीच बंबई शेयर बाजार के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 37,503.63 अंक का उच्चस्तर भी छुआ। हालांकि, दोपहर के बाद सेंसेक्स मे गिरावट आई। अंत में सेंसेक्स 169.45 अंक या 0.45 प्रतिशत के नुकसान से 37,121.22 अंक पर बंद हुआ। यह 26 जुलाई के बाद सेंसेक्स का निचला स्तर है। उस दिन सेंसेक्स 36,984.64 अंक पर बंद हुआ था। इससे पिछले दो सत्र में सेंसेक्स करीब 800 अंक नीचे आया है। रपए की चिंता, विदेशी कोषों की निकासी और अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ने से बाजार में गिरावट आ रही है।नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 44.55 अंक या 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 11,234.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,332.05 से 11,210.90 अंक के दायरे में रहा। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को कारोबार के दौरान रुपया 49 पैसे सुधरकर 72.49 प्रति डालर तक सुधर गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.