छह करोड़ डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी

( 5640 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Sep, 18 07:09

छह करोड़ डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी तोक्यो। जापान में हैकिंग की एक घटना में करीब 6.7 अरब येन (छह करोड़ डॉलर) की क्रिप्टोकरेंसी की चोरी कर ली गयी। आभासी मुद्रा विनिमय बाजार की एक संचालक कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।जाएफ नामक आभासी मुद्रा विनिमय बाजार की संचालक कंपनी टेक ब्यूरो ने कहा कि उसके सर्वर में अवैध तरीके से सेंध लगाकर पैसे का हस्तांतरण कर लिया गया।
गौरतलब है कि जापान आभासी मुद्राओं के कारोबार का प्रमुख केंद्र है। जापान में करीब 50 हजार दुकानें बिटकॉइन में लेन-देन करती हैं। टेक ब्यूरो ने जारी बयान में कहा, ‘‘हम अवैध तरीके से किये गये इस दखल की विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते हैं क्योंकि यह एक अपराध है और हम पहले ही संबंधित प्राधिकरणों से जांच का अनुरोध कर चुके हैं।’’
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.