चुनाव में 12 भारतीय- अमेरिकी आजमा रहे हैं किस्मत

( 6675 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Sep, 18 07:09

चुनाव में 12 भारतीय- अमेरिकी आजमा रहे हैं किस्मत वाशिंगटन। अमेरिका में छह नवंबर को होने जा रहे मध्यावधि संसदीय चुनाव में 12 भारतीय - अमेरिकी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।इनमें से तीन महिलाएं हिराल तिपिरनेनी और अनीता मलिक अरिजोना से हैं, वहीं प्रमिला जयपाल वॉशिंगटन से हैं। प्रतिनिधि सभा में पहुंचने वाली पहली भारतीय - अमेरिकी महिला जयपाल वाशिंगटन के सातवें संसदीय क्षेत्र से पुन: निर्वाचित होने की कोशिश में जुटी हुई हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उनकी जीत के कयास लगाए जा रहे हैं।

उनके अलावा तीन अन्य भारतीय - अमेरिकी, इलिनोइस से राजा कृष्णमूर्ति, कैलिफोर्निया से रो खन्ना और डॉ अमी बेरा भी दोबारा निर्वाचित होने के लिए चुनावी दौड़ में हैं। पिछले तीन चुनावों के मतों की दोबारा गणना के बाद बेरा को विजयी घोषित किया गया था। इस बार रिपब्लिकन पार्टी के एन्ड्रूय ग्रांड उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.