चीन पर लगाया अमेरिका ने आयात शुल्क

( 4216 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 18 10:09

चीन पर लगाया अमेरिका ने आयात शुल्क विश्व की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध में मंगलवार को और तेजी आ गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चीन के और 200 अरब डालर के आयात पर शुल्क लगाने की घोषणा कर दी। नई शुल्क दर 10 प्रतिशत होगी। यह 24 सितंबर से प्रभावी हो जाएगी। ये दरें अगले साल की शुरुआत यानी एक जनवरी 2019 से बढ़कर 25 प्रतिशत पर पहुंच जाएंगी।इससे पहले अमेरिका चीन के 50 अरब डालर के आयात पर भी शुल्क लगा चुका है। ट्रंप ने चीन पर अनैतिक व्यापार गतिविधियों से बाज नहीं आने का अरोप लगाते हुए कहा कि नए शुल्क से अमेरिकी कंपनियों के साथ उचित एवं बराबरी का व्यवहार होगा। ट्रंप ने चेतावनी दी, ‘‘यदि चीन ने हमारे किसानों या हमारे उद्योगों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की तो हम तत्काल तीसरे चरण का शुल्क लगाएंगे जिसमें 267 अरब डालर मूल्य के चीनी आयात पर शुल्क लगाया जाएगा।’उन्होंने कहा कि अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि ने विस्तृत अध्ययन के बाद पाया कि चीन अमेरिकी कंपनियों पर चीनी कंपनियों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बाध्य करने समेत कई अनैतिक नीतियों एवं गतिविधियों में संलिप्त है। ये गतिविधियां अमेरिकी अर्थव्यवस्था की समृद्धि के लिए दीर्घकालिक तौर पर गंभीर संकट हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.