सूडान में नेपाली शांति सैनिक पर हमला

( 9391 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 18 09:09

सूडान में नेपाली  शांति सैनिक पर हमला संयुक्त राष्ट्र। दक्षिण सूडान में सरकारी सैनिक के हमले में नेपाल का एक शांति सैनिक घायल हो गया। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने एक बयान में सोमवार को कहा, शनिवार को येई शहर में सैन्य दल के साथ यात्रा के दौरान शांति सैनिक को गोली मारी गई। घायल शांति सैनिक का इलाज राजधानी जुबा में हो रहा है। दक्षिण सूडान के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एक बयान में कहा कि घटना उस समय हुई जब चार वाहनों पर सवार सैन्य दल, जिसमें दो पानी के टैंकर भी शामिल थे, पानी संग्रह करने के लिए येई में संयुक्त राष्ट्र बेस से यात्रा कर रहे थे। बयान में कहा गया कि ‘‘सूडान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के एक सैनिक ने सीधे एक वाहन पर गोली चला दी। गोली नेपाली शांति सैनिक के पैर में लगी। गोली चलाने वाला सैनिक भीड़ के बीच फरार हो गया। नागरिकों को बचाने के लिए जवाबी फायरिंग नहीं की गई। दक्षिण सूडान के लोगों की मदद के लिए मौजूद शांति सैनिकों पर सीधा हमला अस्वीकार्य है। अपराधी का जरूरत पता लगाया जाना चाहिए और सरकारी अधिकारियों द्वारा उसे सजा दी जानी चाहिए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.