अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

( 3029 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 18 06:09

अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त उदयपुर| आगामी 23 सितम्बर को मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है।
जिला मजिस्ट्रेट बिष्णुचरण मल्लिक के आदेशानुसार गिर्वा एसडीएम लोकबन्धु को फतहसागर, तहसीलदार गिर्वा रतनलाल कुमावत को गणगौर घाट, उप पंजीयक प्रथम सोहनलाल शर्मा को गोवर्धन सागर, बड़गांव के नायब तहसीलदार ध्यानचंद दलाल को दूधतलाई, कुराबड़ के नायब तहसीलदार मुबारिक हुसैन को उदयसागर व बारापाल नायब तहसीलदार युवराज कौशिक को अम्बापोल क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं आदेशानुसार समस्त उपखंड मजिस्ट्रेट संबंधित उपखंड क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.