अंग्रेजी, हिन्दी व संस्कृत की काउंसलिंग आज

( 2741 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 18 06:09

अंग्रेजी, हिन्दी व संस्कृत की काउंसलिंग आज उदयपुर| माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर से प्राप्त निर्देशानुसार 6डी में चयनित अंग्रेजी, हिन्दी व संस्कृत के अध्यापकों का पदस्थापन माध्यमिक शिक्षा विभाग में किये जाने हेतु काउंसलिंग 19 सितंबर को राउमावि गोवर्धन विलास उदयपुर में प्रातः 9.30 बजे आयोजित होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम नरेशचन्द्र डांगी ने बताया कि इस हेतु 6डी सूची एवं रिक्त पदों की सूची विभाग की विभागीय वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है। सूची में अंकित शिक्षक 19 सितंबर को प्रातः 09.30 बजे से 10.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक होगा। संबंधित शिक्षक अपनी एक फोटो आईडी की फोटोकाॅपी साथ लेकर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.