आरएएस अधिकारी ने जन्मदिन पर किया रक्तदान

( 12446 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 18 06:09

मूक बधिर विद्यालय के बच्चों के संग बांटी खुशियां

 आरएएस अधिकारी ने जन्मदिन पर किया रक्तदान बांसवाड़ा| राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के परियोजना अधिकारी विजयेश पण्ड्या ने मंगलवार को अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते हुए अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है।
पण्ड्या ने जन्मदिन के मौके पर पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से आज आठवीं बार रक्तदान किया। इससे पहले उन्होंने जन्मदिन के मौके पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रक्तदान किया था। और इसके बाद सपरिवार लोधा स्थित मूक बधिर विद्यालय पहुंच कर बच्चों के साथ सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां बांटते हुए आदर्श स्थापित किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.