बीवीएम में राष्ट्रीय पोषण अंतर्गत व्याख्यान सम्पन्न

( 8190 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 18 06:09

बीवीएम में राष्ट्रीय पोषण अंतर्गत व्याख्यान सम्पन्न बांसवाड़ा| गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत मंगलवार को जननी सुरक्षा एवं बच्चों के सुपोषण हेतु भारतीय विद्या मंदिर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कुलसचिव सोहनसिंह ने बताया कि व्याख्यान के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं ने विचार व्यक्त किए। पुकार कार्यक्रम में उल्लेखित आवश्यक जानकारियां, निर्देश, सावधानियां एवं भविष्यकालिक जननी सुरक्षा एवं बाल पोषण जागरूकता के विषय में जानकारी दी गई।
प्राध्यापिका निशा शर्मा ने इसके साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित एवं नियत लेख की जानकारी दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गुलाबधर द्विवेदी ने समाज में बढ़ती हुई बिमारियों को दूर करने में स्वच्छता, पौष्टिक आहार के बारे में बताया। उन्होंने विवाह की सही उम्र, स्वास्थ्यवर्द्धक योग के साथ विभिन्न जानकारियां दी। डॉ. विशाल उपाध्याय ने शरीर में खून की कमी के दौरान भोजन में शामिल किए जाने पौष्टिक तत्वों की जानकारी दी। संचालन विजय बारिया ने किया एवं आभार बॉबी सोनी ने माना।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.