चित्तौडगढ दुर्ग स्थित जौहर स्थल को विकसित करने हेतु किया आग्रह

( 4555 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Sep, 18 06:09

चित्तौडगढ दुर्ग स्थित जौहर स्थल को विकसित करने हेतु किया आग्रह चित्तौडगढ शनिवार - चित्तौडगढ सासंद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में शुक्रवार को केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा से भेट कर विश्व विरासत चित्तौडगढ के विकास को लेकर चर्चा की।

सांसद जोशी ने चित्तौडगढ दुर्ग पर स्थित जौहर स्थल को विकसित करने, जौहर स्थल पर परिक्रमा मार्ग एवं गौरव शाली इतिहास को जौहर स्थल पर दर्शाने की मंत्री से मांग की। मंत्री द्वारा अधिकारियों को इसी माह में टेंडर कर शीघ्र कार्य आरम्भ करने के तुरन्त निर्देश प्रदान किये। सांसद जोशी द्वारा मंत्री को मीरा महोत्सव में पधारने का आग्रह किया और विगत वर्ष मीरा महोत्सव के लिये प्रदान की गई सहयोग राशि के धन्यवाद देते हुये इस वर्ष आयोजित होने वाले मीरा महोत्सव कार्यक्रम के लिये सहयोग राशि प्रदान करने का आग्रह किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.