भगवान बलराम को कृषि देवता के रूप में पूजनीय मानता

( 15211 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Sep, 18 06:09

भगवान बलराम को कृषि देवता के रूप में पूजनीय मानता राजस्थान प्रदेश में हुए बलराम जयंति के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने लिया बढ चढ कर भाग। भारतीय किसान संघ भगवान बलराम को कृषि देवता के रूप में पूजनीय मानता है।
आज सुबह भाद्रपद सुदी षष्टी का सूर्य जैसे ही उदय हुआ भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने बलराम जयंति के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज सुबह जयपुर शहर के महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महिला प्रमुख मंजू दीक्षित के नेतृत्व में बलराम जयंति पर भगवान बलराम के भजन गाकर संकिर्तन किया।
सांगानेर तहसील के कार्यकर्ताओं ने एवं बलराम स्वयं सहायता समुह ने शारदा आवासिय बालिका छात्रावास, मुहाना में सांगानेर तहसील अध्यक्ष राकेश चौधरी, जिला अध्यक्ष, छोटे लाल एवं बलराम स्वयं सहायता समुह के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा के नेतृत्व में १५१ वृक्षारोपण किया गया। सांगानेर एवं जयपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा सांगानेर के सांगाबाबा मन्दिर से जोतडा वाला गौशाला तक एक भव्य पद यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें महानगर एवं जिले के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने लोकगीत गाकर नाचकर भगवान बलराम के अवतरण दिवस को धुम धाम से मनाया ।
जयपुर के किसान संघ प्रदेश कार्यालय में भगवान बलराम के अवतरण पर एक यज्ञ का आयोजन किया गया और प्रदेश में अच्छी फसल हो, अच्छी बारीश हो तथा किसानों कि उन्नती हो मा भारती के अन्न भण्डार हमेशा भरे रहें, देश सभी नागरिक खुश व प्रसन्नचित्त रहें ऐसी कामना के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया, यज्ञ में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री माननीय गजेन्द्र सिंह जी, प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी जी एवं प्रांत संगठन मंत्री परमानन्द जी, संजय जी तथा खेमराज गोयल, विरेन्द्र चौधरी, कालूराम बागडा, राजीव, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.