OMG:हर रोज 1300 लोग हो रहे कैंसर के शिकार : अश्विनी

( 9553 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Sep, 18 04:09

OMG:हर रोज 1300 लोग हो रहे कैंसर के शिकार : अश्विनी
नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि देश में तेजी से बढ़ते कैंसर को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जन जागरण फैलाने और रोकथाम के लिए एहतियाती उपाय उठाने की जरूरत है क्योंकि हर दिन औसतन 1300 से अधिक लोग इस डरावनी बीमारी के शिकार हो रहे हैं।चौबे ने शनिवार को यहां ग्रामीण स्नेह फाउंडेशन की ओर से कैंसर के बारे में जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं इस फाउंडेशन की जनजागरण दूत मनीषा कोईराला, भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी, कांग्रेस संसद राजीव शुक्ल, स्वास्य सचिव प्रीति सुदान एवं कई कैंसर विशेषज्ञ भी मौजूद थे। फाउंडेशन की विज्ञप्ति के अनुसार चौबे ने कहा कि भारतीय चिक्तिसा अनुसंधान परिषद् की रिपोर्ट के अनुसार 2020 तक कैंसर के मामलों में 25 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। हर साल कैंसर के दस लाख नए मामलों का निदान किया जा रहा है और 2035 तक हर वर्ष कैंसर के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बारह लाख तक बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि दो तिहाई मामलों में रोकथाम से रोग पर काबू पाया जा सकता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.