गोपाल कृष्ण शर्मा ने ली मंथन बैठक

( 16369 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 18 12:09

गोपाल कृष्ण शर्मा ने ली मंथन  बैठक उदयपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 20 सितम्बर, गुरूवार को सागवाड़ा में होने वाली प्रस्तावित संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कांग्रेसजनों की बैठक पंचवटी कांग्रेस कार्यालय पर रखी गई। रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा कार्यकत्ताओं को ले जाने के लिए मंथन किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए गोपाल शर्मा ने कहां कि उदयपुर शहर के हर बूथ, वार्ड, ब्लाॅक से करीब दो हजार से ज्यादा कांग्रेसजन बसों व कारो व अपने स्वयं के वाहनों से 20 सितम्बर को प्रातः 8ः30 बजे मोहर्ता पार्क, चेतक से एक साथ सांगवाड़ा में होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संभा में भाग लेने के लिए रवाना होगे।

जो कांग्रेसजन सांगवाड़ा रैली में भाग लेना चाहते है व अपना रजिस्टेªषन 18 सितम्बर तक करा ले। ताकि असुविधा से बचा जा सके। शर्मा ने सभी पदाधिकारियों ओर वरिष्ठ कांग्रेसजनों से अपने-अपने क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसजनों को रैली में भाग लेने को कहा।

बैठक को सम्बोधित करने वालो में प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया, ब्लाॅक अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष गणेश राजौरा, रियाज हुसैन, सोमेश्वर मीणा, अर्जुन राजौरा, गणेश डागलिया, चंद्रसिंह कोठारी, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, खुबीलाल मेनारिया, मोहनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष मोहसिन खान, पार्षद नजमा मेवाफरोश, अरूण टांक, डाॅ. दीपक व्यास, राधाकृष्ण मेहरा थे।

इस अवसर पर डाॅ. एल.एन. दाधीच, हरीश शर्मा, जसवंत गन्ना, बाबुलाल गावरी, सुभाष नागला, गौरीषंकर पटेल, सूर्यप्रकाष पालीवाल, देवकिशन रामानुज, विकास कच्छारा, राजेन्द्रसिंह बारहट, रशीद अहमद, गोपाल सिंह जाट, श्रीमती गुलशन छाबड़ा, उदयनन्द पुरोहित, प्रेम गावरी, मनीश शर्मा, गुणमाला जैन, महेश चन्द्र श्रीमाली, सत्यनाराण राव, रमा वैष्णव, करीना खान, डाॅ. धमेन्द्र राजोरा, विनोद जैन, रजनी गुर्जर, विवेक नागदा सहित सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।



बैठक का संचालन सोमेश्वर मीणा ने किया व धन्यवाद हरीश शर्मा ने दिया।

यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.