400 अरब डालर से नीचे आया विदेशी मुद्रा भंडार

( 4345 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 18 08:09

400 अरब डालर से नीचे आया विदेशी मुद्रा भंडार देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात सितम्बर को समाप्त सप्ताह में 81.95 करोड़ डालर कम होकर 399.282 अरब डालर पर आ गया। यह पिछले एक साल में पहला मौका है जब विदेशी मुद्रा भंडार 400 अरब डालर से नीचे आया है।भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है। इससे संकेत मिलता है रपए को संभालने के लिए रिजर्व बैंक डालर बेच रहा है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 1.191 अरब डालर गिरा था।आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां 88.74 करोड़ डालर गिरकर 375.099 अरब डालर पर आ गई। कई सालों तक स्थिर रहने के बाद स्वर्ण भंडार 7.19 करोड़ डालर बढ़कर 20.234 अरब डालर पर पहुंच गया।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से निकासी का विशेष अधिकार 15 लाख डालर कम होकर 1.476 अरब डालर रह गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.