सोने में गिरावट

( 4143 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 18 08:09

सोने में गिरावट नियंतण्र बाजारों की तेजी के बाद भी स्थानीय स्तर पर मांग उतरने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रपए गिरकर 31,400 रपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।उधर चांदी भी औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग उतरने से 250 रपए टूटकर 37,650 रपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं एवं खुदरा विक्रेताओं की मांग उतरने से कीमती धातुओं पर दबाव रहा। हालांकि नियंतण्र स्तर पर तेजी से गिरावट पर लगाम रही। नियंतण्र स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.61 फीसद मजबूत होकर 1208.20 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.78 फीसद बढ़कर 14.25 डालर प्रति औंस पर रही।दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 200-200 रपए गिरकर क्रमश: 31,400 रपए और 31,250 रपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। बृहस्पतिवार को को इनमें 25 रुपये की गिरावट आई थी। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रपए प्रति इकाई पर टिकी रही।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.