पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

( 3689 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 18 08:09

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े देश में पेट्रोल-डीजल के दाम शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बढ़कर नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गए। फिलहाल ईधन की महंगाई से राहत मिलती नहीं मिल पा रही है।देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के लि. के अनुसार शुक्रवार को चार बड़े महानगरों में पेट्रोल की कीमत 27 से 30 पैसे और डीजल की 22 से 24 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 28 पैसे बढ़कर 81.28 रपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल 22 पैसे महंगा होकर 73.30 रपए प्रति लीटर बिका।देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 28 पैसे और डीजल के 24 पैसे बढ़े और इनके दाम क्रमश: 88.67 रपए और 77.82 रपए प्रति लीटर दर्ज किए गए। कोलकाता में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 83.14 रपए और डीजल 22 पैसे चढ़कर 75.15 रपए प्रति डालर पर पहुंच गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.