प्रदर्शन के दौरान कोंग्रेस और पुलिस में झड़प

( 5966 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 18 07:09

के डीअब्बासी

प्रदर्शन के दौरान कोंग्रेस और पुलिस में झड़प कोटा। महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन करने आये कोंग्रेस कार्यकर्ताओ के बिच जमकर झड़प हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कलक्ट्रेट के बाहर महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपा खोकर कलेक्ट्री परिसर के अंदर घुसने का प्रयास किया। वह खड़े मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों से कोंग्रेस कार्यकर्त्ता भिड़ गए। इस खींचतान में कई पुलिस अधिकारियों की वर्दी पर लगी हुई नेम प्लेट नीचे गिर गई और कई के मोबाईल भीड़ में गिर गए । चोकी के एक जवान का पुलिस का सेट टूट गया जिसे बाद में जोड़ कर चलाया गया।हालात सम्भालने के लिए पुलिस को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ना पड़ा। इसमें चार कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आईं। हालांकि वे एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती हो गए। इनकी कुशल क्षेम पूछने के लिए राज्य के पूर्व गृह मंत्री शांति धारीवाल व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका अस्पताल पहुंचे।
कांग्रेस कार्यकर्ता भानु प्रताप सिंह व रवि प्रताप सिंह उर्फ चंदा बना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जिला परिषद के बाहर एकत्र हुए। यहां से ये दोपहर बारह बजे करीब जुलूस के रूप में भाजपा तथा राज्य व केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जिला कलक्ट्रेट के बाहर पहुंचे। यहां इन्होंने कुछ देर तक बिजली सहित पेट्रोल-डीजल की दरों के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इसी बीच अचानक इन्होंने कलक्ट्रेट के बाहर खड़े हुए पुलिसकर्मियों का घेरा तोड़ कर अंदर घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने इन्हें खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इससे मची भगदड़ में कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के चश्मे, मोबाइल व घड़ियां भी नीचे गिर गईं। करीब बीस मिनट तक चले इस घटनाक्रम के बाद 35-40 कांग्रेसी मौके पर खड़े पुलिस ट्रक में घुस कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने इन्हें ले जाकर सेन्ट्रल जेल परिसर के बाहर छोड़ा। इनमें से रवि प्रताप सिंह उर्फ चंदा बना, सोहेल खान, इसान अंसारी, सरफराज व सोनू मीणा चोट लगने से अस्पलाल में भर्ती हो गए।
जिला कलक्ट्रेट पर डीएसपी भंवर सिंह हाड़ा व सीआई नयापुरा मनोज राणा ने मोर्चा सम्भाल रखा था। यहां वज्र वाहन भी तैनात था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.