वेदपीठ पर पारंपरिक गणेश आराधना जारी

( 3675 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 18 05:09

वेदपीठ पर पारंपरिक गणेश आराधना जारी निम्बाहेडा। मेवाड के प्रसिद्ध श्री शेषवतार कल्लाजी वेदपीठ पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर वैदिक विधान के अनुसार शुभ मुहूर्त में ध्यान केन्द्र में प्रथमेश पूज्य गणपति जी की प्रतिमा स्थापित कर एकादश दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ किये गये। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि वेदपीठ के स्तुत्य संकल्प वैदिक विश्वविद्यालय की पूर्णता एवं सर्वत्र सुख समृद्धि की कामना के साथ यह अनुष्ठान किये जा रहे है जिसके तहत् वैदिक गणपति सुक्त के ५१ हजार पाठ के साथ ही श्री गणेश के मूल मंत्र ओम गम् गणपतये नमः के दो पुरूष चरण यानि १८ लाख जाप का अनुष्ठान किया जा रहा है। इस अनुष्ठान में वेदपीठ के आचार्यो, बटूको एवं कल्याण भक्तों द्वारा भागीदारी निभाई जा रही है। उन्होनें बताया कि आगामी अनंत चतुर्दशी यानि २३ सितम्बर तक वैदिक गणपति सुक्त के पाठ एवं जाप अनुष्ठान जारी रहेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.