न्यूट्रिशियन डे पर हुई स्वास्थ्य वार्ता

( 3003 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 18 04:09

न्यूट्रिशियन डे पर हुई स्वास्थ्य वार्ता उदयपुर। जीबीएच मेमोरियल कैंसर हॉस्पीटल में वर्ल्ड न्यूट्रिशियन माह के मौके पर शुक्रवार को स्वास्थ्य वार्ता हुई। इसमें कैंसर हॉस्पीटल में भर्ती मरीज और उनके परिजन शामिल हुए।
ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि वर्ल्ड न्यूट्रीशियन माह के मौके पर जीबीएच मेमोरियल कैंसर हॉस्पीटल सभागार में स्वास्थ्य वार्ता रखी गई। इसमें मेडिकल ऑकोलॉजिस्ट डॉ. मनोज यू महाजन, सर्जिकल ऑकोलॉजिस्ट डॉ. कुरेश बंबोरा और रेडिएशन ऑकोलॉजिस्ट डॉ. ममता लोढा ने बदलती दिनचर्या और खान पान के कारण संभावित कैंसर के खतरे बताए। उन्होंने कैंसर के दुष्प्रभाव बताते हुए इलाज के दौरान खान-पान पर ध्यान रखने के तरीके बताए। कार्यक्रम का संचालन आशीष शर्मा ने किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.