राष्ट्रीय संत समागम कल

( 4215 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Sep, 18 11:09

राष्ट्रीय संत समागम कल उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में लियों का गुडा (बडी) सेवा महातीर्थ में रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय संत समागम होगा। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव के सानिध्य में आयोजित इस समागम में देश के विभिन्न भागों से ५० से अधिक संत-महात्मा, कथाकार व कथा वाचिकाएं भाग लेंगे। ये संत यहां धर्म, दर्शन, मानव सेवा, गो सेवा, श्रीमद्भागवत व अन्य पुराण कथाओं के माध्यम से देश में नैतिक व संस्कारित समाज निर्माण कार्य में योगदान के लिए प्रचार प्रसार के लिए योजनाबद्ध कार्यक्रम के निर्धारण पर विचार करेंगे। समागम के प्रभारी देवेन्द्र चौबीसा होंगे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.