प्रियंका ने तब्बू , दिशा के कारण छोड़ी भारत

( 3370 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Sep, 18 09:09

प्रियंका ने तब्बू , दिशा के कारण  छोड़ी भारत मुंबई । बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म भारत दिशा पाटनी और तब्बू के कारण छोड़ी है। बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर फिल्म भारत बना रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट प्रियंका का चयन किया गया था और उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। कहा जा रहा था कि निक जोनस के साथ सगाई के कारण प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी थी, लेकिन अब र्चचा है कि प्रियंका ने निक की वजह से नहीं छोड़ी है, बल्कि इसका कारण कुछ और ही है। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने फिल्म भारत दिशा और तब्बू के कारण छोड़ी है। जब प्रियंका ने फिल्म साइन की थी उस समय वो अकेली एक्ट्रेस थी। बाद में दिशा और तब्बू की एंट्री हुई, जिसकी वजह से प्रियंका थोड़ी परेशान हो गयी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.