अमेरिका ने लगाया रूस पर आरोप

( 5989 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Sep, 18 09:09

 अमेरिका ने लगाया रूस पर आरोप संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका ने गुरुवार को रूस पर आरोप लगाया कि वह उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों पर रिपोर्ट में बदलाव करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र समिति पर दबाव बना रहा है। इस रिपोर्ट में प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन का भी मामला शामिल है, जिसमें रूस के कई लोगों का नाम है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों की निगरानी करने वाली समिति ‘‘के रूस के दबाव में झुकने और एक स्वतंत्र रिपोर्ट में बदलाव करने’’ को लेकर निराशा जतायी। हेली ने इसे विशेषज्ञों के महत्वपूर्ण कार्य पर एक कलंक बताया।
उन्होंने कहा कि पैनल को पहली रिपोर्ट जारी करनी चाहिए जिसमें संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए उत्तर कोरिया के लिए ‘‘भारी मात्रा में एक जहाज से दूसरे जहाज में पेट्रोलियम उत्पादों के स्थानांतरण’’ की बात कही गयी थी। उसमें कहा गया था कि रूसी जहाजों से कुछ उत्पाद तथा-कथित रूप से उतारे गये थे। रूस के राजदूत वासिली नेबेन्जिया ने कहा कि अगस्त के अंत में हमने रिपोर्ट जारी करने पर रोक लगायी थी क्योंकि उसमें शामिल कुछ बातों से इस इत्तेफाक नहीं रखते। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह तथ्य क्या हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.