दिल्ली सरकार यमुना नदी को साफ करने में सफल होगी: अरविंद केजरीवाल

( 4777 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Sep, 18 04:09

दिल्ली सरकार यमुना नदी को साफ करने में सफल होगी: अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास जताया कि उनकी सरकार यमुना नदी को साफ करने में सफल होगी, यद्यपि इसमें समय लगेगा। केजरीवाल वर्तमान समय में दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं। उन्होंने यह बात एक ट्वीट के जवाब में कही जिसमें भारत में शहरी कायाकल्प परियोजनाओं और यमुना रिवर फ्रंट विकास की योजना के अवरूद्ध होने को लेकर सवाल किया गया था।

केजरीवाल ने यमुना नदी को साफ नहीं करने और रिवर फ्रंट विकास परियोजना को लागू करने में विफलता के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘क्योंकि तब आप सरकार नहीं थी। अब यह होगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.