संघर्षविराम उल्लंघन पर भारतीय राजनयिक को तलब किया पाक ने

( 2343 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Sep, 18 07:09

संघर्षविराम उल्लंघन पर भारतीय राजनयिक को तलब किया पाक ने इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर कथित संघर्षविराम उल्लंघन के विरोध में मंगलवार को भारत के कार्यवाहक उप उच्चायुक्त को तलब किया। घटना में पाकिस्तान के एक आम नागरिक की मौत हो गयी। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भारतीय राजनयिक को तलब किया और 10 सितंबर को नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन की निंदा की|
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.