IAF की क्षमता को बढ़ाने की जरूरत: वायु सेना प्रमुख

( 14658 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Sep, 18 06:09

IAF की क्षमता को बढ़ाने की जरूरत: वायु सेना प्रमुख नयी दिल्ली। वायु सेना प्रमुख बी एस धनोआ ने बुधवार को कहा कि दुनिया में कोई भी देश उस तरह के गंभीर खतरे का सामना नहीं कर रहा है जैसा भारत कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों के इरादे रातोंरात बदल सकते हैं और वायु सेना को उनके स्तर के बल की जरुरत है। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि भारत के पड़ोसी निष्क्रिय नहीं बैठे हैं और चीन जैसे देश अपनी वायु सेना का आधुनिकीकरण कर रहे हैं।
भारतीय वायु सेना के बल की संरचना 2035 पर एक संगोष्ठी में धनोआ ने कहा कि सरकार भारतीय वायु सेना की क्षमताएं बढ़ाने के लिए राफेल लड़ाकू विमान और एस-400 मिसाइल खरीद रही है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.