एक दिन में पारा तीन डिग्री गिरा

( 3188 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Sep, 18 07:09

एक दिन में पारा तीन डिग्री गिरा बाड़मेर | विदा हो रहा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार शाम को मौसम बदला और शाम को शहर में बौछारों के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। रात 12 बजे तक रुक रुककर हल्की बारिश का दौर जारी रहा। सावन सूखा बीतने के बाद भादवा में बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। एक ही दिन में पारा 3 डिग्री गिरावट के साथ 32 डिग्री पहुंच गया। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई। गौरतलब है कि बीते दो दिनों से जिले में मानसून सक्रिय है। दिनभर आसमान में बादल छाए हैं। दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया। इसका कारण साइक्लोन बनना है। इसके कारण बाड़मेर में भी मानसून सक्रिय हो गया है। रविवार को सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर में धूप रही। शाम होते-होते हवा का प्रेशर बढ़ा और रात 10.30 बजे हल्की बौछारों के साथ बारिश शुरू हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 32.9 व न्यूनतम 27.3 डिग्री दर्ज किया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.