आनासागर का जलस्तर बढ़ा

( 5040 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Sep, 18 06:09

आनासागर का जलस्तर बढ़ा अजमेर | अजमेर जिले में अब तक औसत से 8 इंच कम बारिश हुई है। जिले में 550 एमएम औसत बारिश होती है। रविवार की सुबह आठ बजे तक जिले में 357.1 एमएम बारिश हुई है। जबकि गत वर्ष 405.8 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई थी। इस वर्ष गतवर्ष के मुकाबले 12 प्रतिशत कम वर्षा हुई। रविवार को सुबह फुहारों से मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों सुबह 8.30 बजे तक 45.6 एमएम तथा उसके बाद .2 एमएम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को आनासागर की 6 इंच चादर चली। हालांकि शनिवार की शाम तक 3 इंच तक चादर चलने लगी थी। मगर कैचमेंट एरिया से पानी की आवक के बाद यह चादर 6 इंच तक हो गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.