जिंक द्वारा समाधान परियोजना में ४२६ किसान लाभान्वित

( 6925 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Sep, 18 08:09

जिंक द्वारा समाधान परियोजना में ४२६ किसान लाभान्वित
चित्तौडगढ हिन्दुस्तान जिंक द्वारा समाधान परियोजना के अंतर्गत उन्नत तकनीक से खेती एवं बागवानी, पषुओं में नस्ल सुधार हेतु ४२६ किसानों को लाभान्वित किया गया। डगला का खेडा में आयोजित कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक के आस पास के क्षेत्र के १६ गावों के ५ किसानों को स्प्रेमषीन, २५० किसानों को मक्का की फसल में किटनाषक दवाई, ५० किसानों को उर्वरक, फल हेतु प्रति किसानों को ५ कैरेट, वर्शाआधारित फसल हेतु ५५ किसानों को प्रति किसान २ किलोग्राम वर्मस, नई बाडी में १७ किसानों को ५० पौधे प्रति किसान एपल बेर, ४ किसानों को सिलाफल के ५० पौधे, उसर भूमि के ८० किसानों को २० पौधे एपल बेर, पषुपालकों को सिरोही नस्ल के बिजु बकरों के लिए ९० किलो जौ एवं मजर प्रदान किये।
समाधान परियोजना से जिलें में कृशि एवं उन्नत नस्ल पषुपालन द्वारा २००० से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे है। समाधान परियोना का उद्धेष्य किसानों में उन्नत तकनीक, जैविक खाद से जैविक कृशि हेतु प्रोत्साहित कर उनकी वार्शिक आय में वृद्धि करना है। जिले में इस परियोजना को बीआईएसएलडी, बायफ द्वारा संचालित किया जा रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.