परीक्षा में 90 मिनट में हल करने होंगे 100 प्रश्न

( 5655 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Sep, 18 11:09

परीक्षा में 90 मिनट में हल करने होंगे 100 प्रश्न राजसमंद | रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आगामी 17 सितंबर से कराई जाने वाली ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्न हल करने होंगे। यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ऑनलाइन परीक्षा का परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रश्न पत्र चार खंडों में बंटा होगा। पहला खंड गणित का होगा । इसमें 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा खंड जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग का होगा। इसमें 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरा जनरल साइंस का होगा, इसमें भी 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। चौथा और अंतिम जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स का होगा। इसमें 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.