प्रो. रेखा व्यास ने श्रीलंका, कोलंबों में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया

( 11571 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Aug, 18 03:08

प्रो. रेखा व्यास ने श्रीलंका, कोलंबों में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया उदयपुर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की आयोजना एवं परिवेक्षण निदेशालय की डॉ. रेखा व्यास, सहनिदेशक, संचार केन्द्र ने कोलंबो, श्रीलंका में ’’टिकाऊ भविष्य के लिए कृषि में नवाचार‘‘ विषय पर आयोजित पाँचवें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया तथा ’’सुरक्षित एवं स्वस्थ कृषक समुदाय ः कृषि में जोखिम कम करने हेतु हस्तक्षेप‘‘ विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया जिसकी प्रशंसा की गई एवं इस हेतु उन्हें सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
डॉ. व्यास ने तकनीकी सत्र ’’खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी‘‘ की अध्यक्षता भी की जिसके लिए भी उन्हें ’प्रशस्ति-पत्र‘ से सम्मानित किया गया। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में एशिया ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों के कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया तथा अपने-अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किये।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.