कवि माधव दरक की दो नई कृतियां

( 59024 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Aug, 18 06:08

अरविन्द सिंह मेवाड ने किया ’एडो म्हारो राजस्थान‘ एवं ’शिव दर्शन‘ का विमोचन

कवि माधव दरक की दो नई कृतियां उदयपुर । ख्यातकवि माधव दरक द्वारा मेवाडी भाषा में लिखित कविता संग्रह ’एडो म्हारो राजस्थान‘ एवं प्रेरक कविताओं से ओत-प्रोत पुस्तक ’शिव दर्शन‘ का विमोचन शुक्रवार को यहां सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास पैलेस में महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड ने किया।
कवि माधव दरक की पुस्तक ’एडो म्हारो राजस्थान‘ में विभिन्न कविताओं से राजस्थान की खूबी बखान की गई है। एक अन्य पुस्तक ’शिव दर्शन‘ में देश के १२ ज्योतिर्लिंगों पर ओजस्वी कविता लिखी गई है। कवि दरक ने इस अवसर पर स्व. महाराणा भूपाल सिंह जी, स्व. महाराणा भगवत सिंह जी एवं श्री जी मेवाड अरविन्द सिंह जी पर ओजस्वी कविताओं की प्रति भी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड को भेंट की। माधव द्वारा लिखित दोनों ही पुस्तक महाराणा मेवाड हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट के द्वारा प्रकाशित है एवं इन्हें सिटी पैलेस म्यूजियम के उदया बुक शॉप से खरीदी जा सकती है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.