अहमद पटेल बनाए गए नए कोषाध्यक्ष

( 13081 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Aug, 18 08:08

अहमद पटेल बनाए गए नए कोषाध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस ने आज पार्टी में बड़ा बदलाव करते हुए अहमद पटेल को नया कोषाध्यक्ष बनाया है। बहुत दिनों से इस पद पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल बोरा संबाल रहे थें। बढ़ती उम्र की वजह से उन्होंने इस पद को छोड़ा। अहमद पटेल सोनिया के काफी करीबी माने जाते हैं और कई सालों से उनके राजनीतिक सलाहकार हैं।

वहीं पार्टी ने कर्ण सिंह की जगह अानंद शर्मा को विदेश मामलों की समिती का अध्यक्ष चुना गया है और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को कांग्रेस कार्य समिति में बतौर स्थायी आमंत्रित सदस्य शमिल किया गया है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमद पटेल को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.