सद्भावना दिवस मनाया

( 1901 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Aug, 18 07:08

कलक्टर ने दिलाई सद्भावना प्रतिज्ञा

सद्भावना दिवस मनाया बांसवाड़ा| पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्देशों के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट में सद्भावना प्रतिज्ञा दिलाई गई।
जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद ने कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना प्रतिज्ञा दिलाई। कलक्टर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा दिलाई।
इधर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पृथ्वीराज मीणा ने भी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस पर समस्त अधिकारियों को सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलाई। इसमें भारतवासियों के प्रति भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलवाई गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.