कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति व्याख्यानमाला

( 3970 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Aug, 18 06:08

अख्तर खान

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति व्याख्यानमाला कोटा | कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कोटा संभाग ने ,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर ,उनके विचारों पर गोष्ठी और ,राजीवगांधी की प्रेरणा से कल्याणकारी कार्यक्रमों में अनूठी मिसाल पेश करने वाली कांग्रेस प्रतिभाओं को सम्मान कर गंगा जमना संस्कृति ,सांझी विरासत कार्यक्रम की नयी शुरुआत की है। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कोटा के संभागीय अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एडवोकेट अख्तर खान अकेला के नेतृत्व में कोटा शहर अध्यक्ष अब्दुल करीम खान सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ,अल्पसंख्यक विभाग देहात अध्यक्ष साजिद जावेद के संयुक्त आयोजन में रविवार को खचाखच भरे कोटा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति व्याख्यानमाला में ,,खुसूसी तोर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश महासचिव पंकज मेहता ,,निशक्त प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह ,,कोंग्रेस जन अभाव विभाग के प्रदेश अध्यक्ष क्रान्ति तिवारी ,,,पूर्व मदरसा बोर्ड चेयरमेन मौलाना फ़ज़्ले हक़ ,,समर्पित भाव से कार्यरत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भाई ललित चित्तोड़ा ,,सुल्तानपुर के पूर्व उप प्रधान रईस खान ,,कांग्रेस सेवादल राष्ट्रिय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य अनूप कुमार सूद ,,सिंधु सोशल सर्किल के अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य किशोर मदनानी ,कोटा बिजली लूट कम्पनी के खिलाफ जांबाज़ लड़ाका कांग्रेस जिला महासचिव हिम्मत सिंह हाड़ा ,,एस सी विभाग कांग्रेस कोटा संभाग के उपाध्यक्ष कैलाश बंजारा कांग्रेस ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेश विजयवर्गीय , सेवादल के प्रदेश संगठक देवेंद्र यादव ,,सुल्तानपुर सरपंच मंगू अली ,,देहात कांग्रेस के तबरेज़ पठान ,,आई टी सेल के अज़ीज़ सिद्दीक़ी ,,पूर्व पार्षद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारी शार्लेट सामु सहित कई हस्तियों को सम्मानित किया गया ,,एडवोकेट अख्तर खान अकेला ने बताया के ,,राजीव गांधी के प्रभावशाली पंद्रह सूत्रीय कल्याणकारी कार्यक्रम ,बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रभावशाली क्रियान्विति ,भरस्टाचार के खिलाफ साफगोई ,, कारगिल जैसी पहाड़ियों पर आतंकी हमले की दूरअंदेशी सोच के तहत बोफोर्स तोप की खरीद सहित देश के लिए मर मिटने का जज़्बा,,आधुनिक भारत के विकास के लिए कम्प्यूटर क्रान्ति ,कांग्रेस के ग्राउंड लेवल के कार्यकर्ता से सीधा सम्पर्क उनकी पहचान रही है ,, ऐसे में निशक्तजन सेवादार के रूप में भगवान सिंह ,,सफल कांग्रेस नेतृत्व के लिए रविंद्र त्यागी ,,ज़ुल्म ज़्यादती ,सरकारी अव्यवस्थाओ के खिलाफ क्रान्ति का बिगुल बजाने वाले ,,क्रंतितिवारी ,, सेवादल को राष्ट्रिय स्तर पर सफल नेतृत्व देने वाले अनूप कुमार सूद ,, प्रदेश के मुद्दों पर गंभीरता से चिंतन कर जनहित में उन मुद्दों पर अपनी राय देने वाले हर समय अपने कार्यकर्ता के लिए उपलब्ध रहने वाले पंकज मेहता ,,बिजली विभाग की लूट के खिलाफ ,धमकियों के बाद भी जांबाज़ आंदोलन कारी भाई हिम्मत सिंह हाड़ा ,,सिंधु सेवा सोशल सोसाइटी के माध्यम से चिकित्सा सहित सभी सेवाओं में उपलब्ध रहने वाले भाई किशोर मदनानी ,,कोटा मतदाता सूचियों में धांधलियों को उजागर कर ऐतिहासिक फ़र्ज़ी नाम कटवाने के प्रयासों में जुटे भाई ललित चित्तोड़ा ,,साजिद जावेद ,,सेवादल संगठन को लगातार मार्गदर्शित करने वाले संगठक देवेंद्र यादव ,,महात्मागांधी की विचारधारा के प्रमुख विचारक ,,गांधीवादी लेखक नरेश वियजयवर्गीय ,, पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य करवाकर ग्रामीण सरकार के तहत आमजन की सेवा करने के मामले में सरपंच मंगू अली ,पूर्व उप प्रधान रईस खान ,,एस सी कांग्रेस मोर्चा नेतृत्व के रूप में एस सी वर्ग के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले भाई कैलाश बंजारा ,,शहरी निकाय क्षेत्र में आधार भूत ढांचा विकसित करने के संघर्ष से जुडी बहन श्रीमती शार्लेट सामु ,,रज़िया खान ,,को सम्मानित किया गया ,,जबकि मदरसा शिक्षा के प्रति जागरूक कार्यक्रम चलाने ,,राजस्थान में अमन का पैगाम देने वाले मौलाना फ़ज़्ले हक को भी सम्मानित किया गया ,,,,एड्वोेकेट अख्तर खान अकेला ने बताया के कोटा में स्वर्गीय राजीव के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर राजीव स्मृति गोष्टी और सम्मान कार्यक्रम का यह सिलसिला ;अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से हर साल होता रहेगा ,,,,,अख्तर खान अकेला ने कार्यक्रम में भारी तादाद में उपस्थित बहनो , मातृशक्ति , कांग्रेस के युवा ,बुज़ुर्ग मार्गदर्शक कार्यकर्ताओं नेताओं की उपस्थित पर सभी का आभार व्यक्त किया ,,उन्होंने कहा की इन सभी लोगो की उपस्थिति ने व्यस्ततम व्यवस्थाओ के बाद भी ,,राजीव गांधी की स्मृति में आयोजित जिला कांग्रेस कार्यालय में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया|
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.