गुपचुप तरीके से की प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सगाई

( 3004 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Aug, 18 07:08

गुपचुप तरीके से की प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सगाई बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों से हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं। वो फिलहाल दो चीजों की वजह से सुर्खियों में बनी हैं पहला फिल्में छोड़ने की वजह से तो दूसरा अमेरिकी सिंगर निक जोनास की वजह से, निक को प्रियंका लंबे समय से डेट कर रही हैं। हमेशा अपने अफेयर की खबरों पर चुप्पी साधने वाली प्रियंका के लेकर इस बार खबरें है कि प्रियंका चोपड़ा निक के साथ हिंदू रिति-रिवाज से सगाई कर ली हैं। न्यूज एजेंसी ने इसका फोटो भी जारी किया है।

सगाई की रस्म पंजाबी रिवाज के मुताबिक हुई। इस दौरान सिर्फ करीबी दोस्त और परिजन मौजूद रहे। सगाई के पहले शिव पूजा भी रखी गई थी। सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ गई हैं । इसमें प्रियंका पीले कलर की ड्रेस और निक सफेद रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं ।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.