गुजरात के राजस्व मंत्री पधारे सिटी पैलेस

( 8036 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Aug, 18 06:08

लक्ष्यराज सिंह मेवाड से की चर्चा

गुजरात के राजस्व मंत्री पधारे सिटी पैलेस उदयपुर । यहां उदयपुर प्रवास पर आए गुजरात के राजस्व मंत्री कौशीक भाई पटेल ने शनिवार को सिटी पैलेस का भ्रमण किया तथा महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड से दोनों प्रदेशों में राजस्व वृद्धि को लेकर चर्चा की। इससे पूर्व लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने ऐतिहासिक दरबार हॉल में पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया।
गुजरात के राजस्व मंत्री कौशीक भाई पटेल अपने इष्ट मित्रों एवं परिवारजनों के १२ सदस्यीय मण्डल के साथ शनिवार शाम को सिटी पैलेस पहुंचे। उन्होंने सिटी पैलेस संग्रहालय, सिल्वर गैलेरी एवं क्रिस्टल गैलेरी का अवलोकन किया तथा विजिटर्स डायरी में इनके रखरखाव एवं ऐतिहासिक संग्रहण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शाम को ही वे दरबार हॉल में लक्ष्यराज सिंह मेवाड से मिले तथा गुजरात एवं राजस्थान के मध्य पर्यटन संचालन एवं उससे होने वाली राजस्व वृद्धि पर चर्चा की। मेवाड ने उनको संग्रहालय के साथ ही मेवाड के अन्य ऐतिहासिक धरोहरों एवं मेवाड की वीर गाथाओं पर चर्चा की। यह जानकारी महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने दी।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.