दिल का दौरा पड़ने से पूर्व सांसद चेनुपति विद्या का निधन

( 14997 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Aug, 18 05:08

दिल का दौरा पड़ने से पूर्व सांसद चेनुपति विद्या का निधन अमरावती। लोकसभा की पूर्व सदस्य चेनुपति विद्या का दिल का दौरा पड़ने से आज निधन हो गया। उनकी उम्र 84 वर्ष थी। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की। उनके परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं। कांग्रेस की ओर से विद्या विजयवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से 1980 और 1989 में संसद की सदस्य रहीं। वर्ष 1980 में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ के एल राव को एक लाख से अधिक मतों से मात दी थी।



वह नास्तिकवादी आंदोलन के नेता गोपाराजू रामचंद्र राव की बेटी थी। गोपाराजू रामचंद्र राव ने विजयवाड़ा में एथीस्ट सेंटर की स्थापना की और उनका पूरा परिवार समाज सेवा में लगा था। महिलाओं के लिए किए उनके कार्यों के लिए उन्हें जमनालाल बजाज पुरस्कार से भी नवाजा गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.