निशानेबाज युवाओ को मिलेगी कड़ी चुनौती

( 7458 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 18 10:08

निशानेबाज युवाओ को मिलेगी कड़ी चुनौती पालेमबांग। भारत के युवा निशानेबाज अनीश भानवाला, मनु भाकर और इलावेनिल वालारिवान शुरू होने वाले एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में पदक हासिल करने का प्रयास करेंगे लेकिन उनके लिये चीन और दक्षिण कोरिया कड़ी चुनौती पेश करेंगे। अनीश और मनु की उम्र क्रमश: 15 और 16 साल है। ये दोनों राष्ट्रमंडल खेलों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियों में रहे थे। लेकिन राष्ट्रमंडल में चुनौती एशियाई खेलों की तुलना में इतनी कड़ी नहीं थी और देखना होगा कि वे दबाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं। भारत ने गोल्ड कोस्ट में सात स्वर्ण पदक जीते थे और देश ने एशियाई खेलों के इतिहास में इतने ही स्वर्ण पदक हासिल किये हैं। केवल चार निशानेबाज जसपाल राणा, रोंजन सोढी, रणधीर सिंह और जीतू राय ही यहां सोने का तमगा जीत सके हैं। जसपाल कोच के तौर पर यहां टीम के साथ हैं, वह पहले ही युवाओं पर दिये जा रहे गैरजरूरी ध्यान के बारे में बात कर चुके हैं। हालांकि वह उनके पदक जीतने की संभावनाओं से इनकार नहीं करते। मनु शुरूआती दिन अभिषेक वर्मा के साथ पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में उतरेंगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.