सऊदी अरब मुहैया कराएगा हज यात्रियों के लिए स्पीपिंग पॉड का इंतजाम

( 20059 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 18 09:08

सऊदी अरब मुहैया कराएगा हज यात्रियों  के लिए स्पीपिंग पॉड का इंतजाम मक्का। जापान के कैप्सूल होटलों की तर्ज पर सऊदी अरब ने कल से शुरू हो रहे हज में शामिल होने वाले तीर्थयात्रियों के लिए स्पीपिंग पॉड का इंतजाम किया है। सऊदी अरब की परमार्थ संस्था ‘हाजी एंड मुतमेर गिफ्ट चैरिटेबल एसोसिएशन’ के प्रमुख मंसूर अल-आमेर ने इन स्लीपिंग पॉड्स का अनावरण किया। कल से शुरू हो रही छह दिन की हज यात्रा के लिए पश्चिमी शहर मीना में ऐसे स्लीपिंग पॉड लगाए जा रहे हैं।

हज पर आने वाले लोग इन पॉड में निशुल्क आराम कर सकते हैं। हज के अवसर पर मीना शहर में करीब 20 लाख मुसलमानों के जुटने की संभावना है। अल-आमेर ने बताया कि उनकी संस्था 18 से 24 कैप्सूल लगाने की सोच रही है। फाइबर ग्लास से बने इन स्लीपिंग पॉड्स की लंबाई तीन मीटर से भी कम है और ऊंचाई करीब एक मीटर है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.