केरल के लिए 10 करोड़ की मदद देने का किया ऐलान:

( 6288 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 18 09:08

केरल के लिए 10 करोड़ की मदद देने का किया ऐलान: नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से तबाह केरल के लिए आज 10 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। कल एक ही दिन में राज्य में 106 लोगों की जान चली गयी थी। राज्य में अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं तो तेल पंपों पर का ईंधन संकट है। केजरीवाल ने लोगों से संकट में फंसे राज्य के लिए उदारतापूर्वक दान करने की अपील की है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री से भी बातचीत की है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने केरल के मुख्यमंत्री से बातचीत की। दिल्ली सरकार 10 करोड़ रुपये का योगदान कर रही है। मैं सभी से केरल के अपने भाइयों और बहनों के लिए उदारतापूर्वक दान करने की अपील करता हूं। ’’ दिन में पंजाब सरकार ने भी केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.