विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पैलेस में छायाचित्रों की प्रदर्शनी

( 3397 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 18 09:08

यहां जो आज है वो सौ वर्ष पूर्व कैसा था देखें छायाचित्रों के माध्यम से

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पैलेस में छायाचित्रों की प्रदर्शनी उदयपुर । आगामी १९ अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष में महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा सिटी पैलेस परिसर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों पर छायाचित्र की प्रदर्शनी शुक्रवार से प्रारंभ की गई।
महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि विश्व फोटोग्राफी डे ट्रेल -२०१८ के तहत सिटी पैलेस के ऐतिहासिक त्रिपोलिया, हाथी बैठक, दरीखाना की पोल, पालकी खाना, जनाना ड्योढी, गणेश ड्योढी, राय आंगन तथा मोर चौक में इन्हीं स्थापत्य कलाओं के वर्षों पुराने फोटो प्रदर्शित किए गए। जिससे पर्यटकों को ऐतिहासिक जानकारियां मिलेगी। यह प्रदर्शनी ३१ अगस्त तक चलेगी।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.