अफीम किसानों के लिये ऐतिहासिक राहत

( 11945 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 18 08:08

सांसद जोशी के प्रयासों से वर्षो पुराने लाईसेंस बहाल

अफीम किसानों के लिये ऐतिहासिक राहत चित्तौडगढ| कई वर्षो से अफीम खेती से दूर रहने वाले संसदीय क्षेत्र के किसानों को केंद्र सरकार ने राहत देते हुए उनके अफीम लाईसेंस बहाल किए है।
सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से विगत लगभग दो दशक से रूके हुए अफीम लाईसेंस बहाल हुए हैं। सांसद जोशी ने मंत्री के समक्ष किसानों का पक्ष रखते हुए कहा था कि १९९८ से २००३ तक लाईसेंस से वंचित किसानों को भी एक बार पुनः खेती का अवसर मिलना चाहिए। सांसद जोशी के प्रयास से ही मंत्री ने १९९८ से २००३ तक औसत मे एक किलो की छूट देने का निर्णय किया, जिसके परिणामस्वरूप संसदीय क्षेत्र के लगभग २,५०० किसान कई सालो बाद अफीम की खेती पुनः कर पायेंगे।
इसी प्रकार सांसद जोशी के प्रयासों से ही २००४-०५ से २०१५-१६ तक के वर्षो में भी अफीम खेती के गत पांच सालो में कुल पांच वर्षो के योग एवं पांचो वर्ष की औसत १०० प्रतिशत बराबर देने वाले सैंकडों किसानों को भी एक बार पुनः खेती का अवसर मिला है।
सांसद जोशी ने इस अवसर पर इस प्रकार के किसान हितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्री पियुष गोयल एवं केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला का आभार प्रकट किया है


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.