विश्वास रखेंगे तो हर काम सरल लगेगा ः मानव

( 9053 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 18 06:08

  विश्वास रखेंगे तो हर काम सरल लगेगा ः मानव उदयपुर, नारायण सेवा संस्थान के बडी ग्राम स्थित सेवामहातीर्थ में श्रीराम-कृष्ण कथा एवं ’अपनों से अपनी बात‘ में शुक्रवार को व्यासपीठ से कैलाश मानव ने कहा कि विश्वास वह महान शक्ति तथा आत्मबल है जिससे भक्त सागर पर भी चल सकता है। अनहोनी को होनी में बदल सकता है। विश्वास ही इंसान है तथा विश्वास ही भगवान है। हर इंसानी रिश्ता विश्वास की बुनियाद पर टिका है। उन्होंने कहा कि जैसे पति-पत्नी का एक-दूसरे पर विश्वास, गृहस्थी के पवित्र महल की बुनियाद बनता है, जबकि अविश्वास इस महल की एक-एक *ट को बिखेर देता है। परिणाम स्वरूप घर जो सुखों की खान है तथा आराम स्थान होना चाहिए, नरक बन जाता है। विश्वास आशा को पक्का करता है। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सत्संग चैनल पर हुआ। संचालन ऐश्वर्य त्रिवेदी ने किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.