कोटा दो अबोध बहिनो के अपहरण और देह शोषण का आरोपी गिरफ्तार

( 27654 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Aug, 18 06:08

जवाहर नगर थाना प्रभारी की कार्यवाही

कोटा दो अबोध बहिनो के अपहरण और देह शोषण का आरोपी गिरफ्तार के डी अब्बासी/। शहर की जवाहर नगर पुलिस ने दो अबोध बहिनो का अपहरण और देह शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया हे प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों जवाहर नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा बस्ती से एक युवक दो अभोद बहिनो का अपहरण कर ले गया ।बच्चियो के परिजनों की रिपोर्ट को थाना प्रभारी हर्षराज सिंह खेड़ा ने गम्भीरता से लिया और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी का पता लगाने के लिए कई लोगो से जानकारी इकठ्ठी की जिसमे यह बात सामने आई की आरोपी दिल्ली में रह रहा है। पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई जंहा से आरोपी शिवा जागा को गिरफ्तार और दोनों बहिनो को बरामद कर कोटा ले आई। आरोपी ने कबूला हे की उसने दोनों बहनो से अलग अलग दोस्ती करके घुमाने के बहाने ले गया जंहा दोनों का एक माह तक देह शोषण किया ।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.