16 बेटियों का चयन, मिलेगा 1 लाख का चेक

( 2942 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Aug, 18 09:08

16 बेटियों का चयन, मिलेगा 1 लाख का चेक बांसवाड़ा| राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले पदमाक्षी पुरस्कार की सूची जारी कर दी गई है। इसमें में बांसवाड़ा जिले से 16 बेटियों को इस अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसके तहत चयनित बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार विशेष रुप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है। जिसमें सभी वर्ग की बालिकाओं को शामिल किया जाता है, जो जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉप पर रही। साथ ही इसमें सरकारी स्कूल के साथ निजी शिक्षण संस्थानाें की बालिकाओं को भी प्रोत्साहन दिया जाता है। इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए जिले की विभिन्न स्कूलों से 16 बेटियों का चयन किया गया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.