दीपिका और रणवीर सिंह लेंगे सात फेरे

( 7160 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Aug, 18 07:08

दीपिका और रणवीर सिंह लेंगे सात फेरे एक-एक करके बॉलीवुड की कई सुपरहिट जोड़ियां शादी के बंधन में बंधती जा रही हैं। पहले अनुष्का-विराट और अब सोनम कपूर और आनंद आहूजा। फ़िलहाल अब भी बॉलीवुड का एक ऐसा फ़ेमस कपल बचा हुआ है, जिसकी शादी का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। अरे इतना क्या सोच रहे हैं वो जोड़ा कोई और नहीं, बल्कि हमारे प्यारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तारीख भी कन्फर्म हो गई है। दोनों की शादी की चर्चा ने उस वक्त ज़ोर पकड़ा जब इस साल यानी 2018 की शुरुआत में उनकी सगाई की खबरें आईं। तभी से कयास लगाए जाने लगे कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि दीपिका और रणवीर की सगाई श्रीलंका में हुई थी। उस वक्त दोनों वहां छुट्टियां मनाने गए थे और अब उनकी शादी की तारीख भी पक्की हो गई है।

सोर्सेज ने बताया कि दीपिका और रणवीर की शादी इस साल 20 नवंबर को होगी। सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हैं और यह शादी इटली के लेक कोमो में होगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.